उत्तराखंड के लिए गर्व की बात, देश का सबसे सुरक्षित शहर बना देहरादून

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 02:10 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित जिला पाया गया है। यह देवभूमि के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

जानकारी के अनुसार, 10 शहरों में ’माय सिटी माय प्राइड’ नाम का एक सर्वेक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान 14,000 लोगों पर सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण में 5 चीजों को पैमाना बनाया गया था, जिनमें कि स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, इकॉनमी, एजुकेशन और सुरक्षा आदि को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण में यह पाया गया कि सुरक्षा के मामले में देहरादून देश में पहले नंबर पर है। 

वहीं इस मामले पर देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने खुशी व्यक्त की है। एसएसपी का कहना है कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि सुरक्षा के मामले में राजधानी देश में पहले नंबर पर आया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और इसमें आम जनता का बहुत बड़ा योगदान है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static