धामी ने भारत के राष्ट्रपति का पद संभालने पर मुर्मू को दी बधाई, कहा- वह नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 03:13 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के राष्ट्रपति का पद संभालने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि भारत की राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएं। मुर्मू जी नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। मानवता का विकास, नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है।

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static