धामी ने अमरनाथ यात्रा में बादल फटने की घटना से हुई जनहानि को बताया पीड़ादायक, केंद्र से किया ये अनुरोध

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 04:38 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की वजह से हुई जनहानि को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से भी फोन पर बात कर पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का अनुरोध किया है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं यात्रा मार्ग में फंसे सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं। केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस निकालने हेतु पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड के जो नागरिक अमरनाथ में फंसे हुए हैं, उनको हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु मैंने जम्मू कश्मीर प्रशासन से अनुरोध किया है।
 

Content Writer

Nitika