धामी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर समस्त प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 11:19 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि अपनी विभिन्न लीलाओं और दिव्य स्वरूपों से वात्सल्य, प्रेम, ज्ञान एवं मोक्ष के पथ को प्रशस्त करने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए ऐसी मेरी प्रभु से प्रार्थना है।
 

Content Writer

Nitika