हाम्रो दशै महोत्सव में धामी ने किया वीर सैनिक और वीर नारियों का सम्मान

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 02:44 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव'' में वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी परंपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि कर्नल आरपी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जाएगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन और गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़ी कैंट, मिठी बेड़ी, घंघोड़ा, जैंतनवाला की आन्तरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है।

Content Writer

Nitika