टोक्यो पैरालम्पिक में कांस्य पदक विजेता मनोज को धामी ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 10:54 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है। इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद रहीं।

Content Writer

Nitika