धामी ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को किया सम्मानित, 25 लाख का सौंपा चेक

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 06:07 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने #TokyoOlympics में महिला टीम की उपलब्धि के बाद हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को सम्मानित किया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओलम्पियन वंदना कटारिया के आवास पर पहुंचे। उन्होंने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए का चेक सौंपा और उन्हें टीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं ओलम्पियन वंदना कटारिया को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
PunjabKesari
बता दें कि ओलिंपिक से इतिहास रचकर भारतीय महिला हॉकी टीम स्वदेश लौट आईं। स्टार स्ट्राइकर वंदना कटारिया जब अपने घर पहुंचीं तो उनका जमकर स्वागत हुआ। रास्ते भर गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया जा रहा था। मां से मिलते ही वह भावुक हो गईं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static