UPCL-PITCUL की 13 परियोजनाओं का पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 04:05 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लि. (यूपीसीएल) एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ लि. (पिटकुल) द्वारा पूर्ण की गई कुल 13 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में 13 यूपीसीएल तथा दो पिडकुल की शामिल हैं।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। देवभूमि उत्तराखंड गंगा एवं यमुना का उद्गम स्थल है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल विद्युत की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में तेजी से कार्य करने की जरूरत है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के राजस्व स्रोतों में ऊर्जा का स्रोत महत्वपूर्ण है। राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो, इसके लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से काम करने होंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए ऊर्जा का क्षेत्र महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्युत की रोस्टिंग कम से कम किए जाने के प्रयास किए जाएं। जो रोस्टिंग की जा रही है, उसका समय निर्धारित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत मीटरों, बिजली के बिलों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाए। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। राज्य में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने से मन में संतुष्टि का भाव तभी आएगा, जब कार्य पूर्ण मनोयोग से किया जाए।
PunjabKesari
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड में अनेक संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऊर्जा के क्षेत्र में पर्वतीय राज्य के दृष्टिगत योजनाएं बननी जरूरी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static