अब होटलों में नहीं, मुख्यमंत्री आवास के हॉल में होंगे सरकारी कार्यक्रम...धामी ने जारी किया नया आदेश

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 05:48 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मितव्ययता के लिए शनिवार को नया आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के हॉल में आयोजित किए जाएंगे।

धामी ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। साथ ही सभी जिलों में भी यही कार्य प्रणाली लागू करने के लिए कहा है।
 

Content Writer

Nitika