चंपावतः धामी ने शारदा घाट पर की पूजा-अर्चना, कहा- टनकपुर का स्मार्ट सिटी में हुआ चुनाव

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 11:22 AM (IST)

 

चंपावतः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के शारदा घाट पर पूजा-अर्चना की।

शारदा घाट के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर शहर का स्मार्ट सिटी में चुनाव हो गया है। इस पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्चा होगा। इसमें बहुत चीज़ें होंगी। हम चाहते हैं कि टनकपुर व्यवस्थित शहर बने और यहां बाढ़ का पानी आए तो वह ज़ल्द निकल जाए।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के दौरान शारदा नदी के ओवरफ्लो को नियंत्रित करने के लिए चैनलाइजेशन का काम किया जा रहा है। क्षेत्र में कई विकास कार्य हो रहे हैं।

Content Writer

Nitika