धामी ने ‘हर घर तिरंगा'' रैली में लिया भाग, लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 10:48 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा' जन जागृति अभियान के तहत आयोजित रैली में हिस्सा लिया। केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान चलाया है, जिसके तहत लोगों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने घरों पर तिरंगा फहराने को प्रेरित किया जा रहा है।
PunjabKesari
रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आईटी पार्क चौक पर आयोजित रैली में धामी के स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ' भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज पूरा देश आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण कर रहा है।''
PunjabKesari
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। उन्होंने कहा कि 2025 में प्रदेश की रजत जयंती तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अल्मोड़ा के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में पुरुष एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static