पुष्कर सिंह धामी ने शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 04:28 PM (IST)

 

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्कर सिंह धामी ने शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढी कैंट और गांधी पार्क स्थित शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद दुर्गामल्ल का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। जीवन तो सभी जीते हैं परन्तु दुनिया सदियों तक केवल उन्हीं को याद करती है, जिन्होंने अपने देश के लिए संघर्ष और बलिदान किया होता है। अमर शहीद दुर्गामल्ल जी ऐसे ही व्यक्तित्व थे।
PunjabKesari
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी, शहीदों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जाने। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए और युवाओं को इनमें प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। बता दें कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static