शोपियां में शहीद प्रवीण के घर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, परिजनों को बंधाया ढांढस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 12:14 PM (IST)

 

टिहरी/देहरादूनः जम्मू कश्मीर के शोपियां में गत दो जून को आतंकियों के सर्च अभियान के दौरान अमर शहीद सैनिक प्रवीण सिंह गुसाईं के पैतृक आवास पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद के माता-पिता को हरसम्भव सहायता का भरोसा भी दिया।

पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अमर शहीद प्रवीण सिंह गुसाईं के पैतृक आवास ग्राम पुंडोली (हडियाणा) टिहरी गढ़वाल पहुंचकर शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। उन्होंने शहीद के पिता प्रताप सिंह गुसाईं एवं माता दीपा देवी से भेंटकर संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक प्रवीण सिंह देश सेवा के लिए शहीद हुए हैं। उनका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। राज्य सरकार इस संकट के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

वहीं मुख्यमंत्री ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल से शहीद प्रवीण सिंह के सर्विस देयकों के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विधायक, घनसाली, शक्ति लाल शाह ने धामी से उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुंडोली का उच्चीकरण करने, खेल मैदान एवं अस्पताल का सौंदर्यीकरण कर इसका नामकरण शहीद के नाम से करने का अनुरोध किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static