भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त की जयन्ती पर पुष्कर सिंह धामी ने किया स्मरण

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 04:11 PM (IST)

 

देहरादूनः भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के 135वें जन्मदिन पर उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari
धामी ने कहा कि पं गोविन्द बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।
PunjabKesari
देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आजादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा के लिए जो कार्य किए, वे सभी कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static