पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना कर सचिवालय में शुरू किया कामकाज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 09:52 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य की शुरूआत की।

शासकीय कार्यों की शुरुआत करने के बाद धामी ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और विभिन्न फाइलों को देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली फाइलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं और यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।

4 जुलाई को शपथ ग्रहण करने वाले धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े।
 

Content Writer

Nitika