पुष्कर सिंह धामी ने RTO दिनेश पठोई को किया निलंबित, विभागीय अधिकारियों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 10:27 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अचानक आरटीओ कार्यालय में पहुंचने से विभाग में हलचल मच गया। इस दौरान लापरवाही को लेकर धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया।

मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वह बुधवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सुबह 10 बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।

वहीं मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

 

Content Writer

Nitika