श्रीनगर विधानसभा के पाबौ पैठानी चकिसैण में निकाली गई ''तिरंगा यात्रा'', धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 02:34 PM (IST)

 

देहरादून(कुलदीप रावत): आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान किया। इस अभियान के तहत श्रीनगर विधानसभा के पाबौ पैठानी चकिसैण में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।
PunjabKesari
‘तिरंगा यात्रा’ में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि देशवासियों के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। उन्होंने कहा कि देश स्वाधीनता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है, जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान का ऐलान किया है। डॉ. रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया जाएगा, साथ ही देश-भर में जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे।
PunjabKesari
कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील भी की। 
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static