दिग्विजय सिंह का तंज, कहा- भाजपा भ्रष्टाचारियों की पार्टी है

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 06:27 PM (IST)

हरिद्वार: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड दौरे के दौरान भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की पार्टी को भ्रष्टाचारियों की पार्टी कहा है।

दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ हासिल नही होगा राज्य के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की जरुरत है।

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह संत प्रमोद कृष्णम के साथ हरिद्वार पहुंच कर गतगुरु आश्रम में राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। उन्होंने आश्रम स्थित भगवान शंकर के मंदिर में जलाभिषेक भी किया।