कैबिनेट की महत्त्वपूर्ण बैठक में 17 फैसलों पर हुई चर्चा, 14 पर लगी मुहर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 05:57 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के सचिवालय में बुधवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 17 बिंदुओं पर चर्चा हुई और  3 बिंदुओं को स्थगित कर दिया गया। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बैठक की ब्रीफिंग की।

कैबिनेट बैठक मे 17 बिंदुओं पर चर्चा हुई है। 14 बिंदुओं पर मुहर लगी है। 
-
योग दिवस की तैयारी के लिए 8 आयोजन समितिया बनी है। 60,000 लोगों के आने का लक्ष्य बनाया गया है। 25 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
-19 तारीख को योग के रिहर्सल का पूर्व अभ्यास होगा। बारिश को देखते हुए पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई है। 
- उत्तराखंड सचिवालय और विदाई कार्यशाला के तकनीकी पदों की नियमावली में संशोधन किया गया है। 
- उतर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग को बद्रीनाथ में 0.401 हेक्टेयर जमीन शुल्क के आधार जाएगा। 
- पुलिस असाधारण नियमावली में संशोधन किया गया है। 
- राज्य के होमगार्डों को 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोत्तरी की जा रही है। पहले 400 रुपए प्रतिदिन मिलता था लेकिन अब 450 रुपए मिलेगा। 
- खनन नियमावली 2005 में संशोधन किया गया। खनन सामग्री को राज्य से बाहर ले जाने की नियमावली में मिली मंजूरी। 
- ऋषिकेश में उत्तराखंड परिवहन निगम कार्यशाला, कंज्यूमर पेट्रोल पंप की अनुमति मिली। 
- उत्तराखंड सेवा निवृत लाभ अध्यादेश में हुई त्रुटियों को ठीक किया गया। 
- गढ़ी कैंट में 5 स्टार होटल  बनाने का ठेका लेने वाली कंपनी को उसके 4 करोड़ 56 लाख वापस करने के लिए विभाग को बातचीत करने की अनुमति। 
- 2018-19 शिक्षा सत्र की पुस्तकों की कमी को लेकर कैबिनेट ने कहा कि उत्तरप्रदेश और एनसीईआरटी से बात करके तुरन्त कमी दूर की जाए।
- गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रूपए घोषित। 
- राज्य कार्मिक अनुभाग के समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और अन्य के पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी की अनुमति।

Nitika