भाजपा कोर ग्रुप बैठकः निकाय चुनावों ओर 2019 के लोकसभा चुनावों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 04:22 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में निकाय चुनावों ओर 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई।

जानकारी के अनुसार, बैठक में केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही इन नीतियों पर जनता से फीड बैक लेने के लिए भी कहा गया। वहीं कोर ग्रुप बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक संगठन को ओर मजबूती देने के लिए है। इसमें सभी पदाधिकारियों से चुनाव और पार्टी को और मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया जाता है।

बता दें कि भाजपा की बैठक में कोर कमेटी ,पदाधिकारियो महामंत्री ओर मोर्चो के अध्यक्षों के साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ,राजस्थान भाजपा के प्रभारी अविनाश खन्ना ओर राज्य के सांसद, कैबिनेट मंत्री और पार्टी के बड़े नेता आदि मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static