दिव्यांगों को है सहयोग की आवश्यकता: त्रिवेंद्र

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2017 - 01:13 PM (IST)

देहरादून: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगों ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। यही नहीं शारीरिक अभावों के बावजूद दिव्यांगों ने समाज में अपना विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं अपितु सहयोग की आवश्यकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों के हितों एवं उनको समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा राज्याधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं तथा सार्वजनिक उद्यमों निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों में दिव्यांगों के लिए निर्धारित 3 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।