पौड़ी गढ़वालः गर्भवती के लिए समय पर एम्बुलेंस न आने पर डीएम ने लगाई पेनल्टी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 09:44 AM (IST)

 

पौड़ी गढ़वालः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने मातृ मृत्यु दर की समीक्षा के दौरान अप्रैल, 2021 के एक मामले में नौगांव खाल अस्पताल से गर्भवती महिला को रेफर करने के बाद 108 आपात चिकित्सा सेवा वाहन (एम्बुलेंस) के डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचने पर जिला समन्वयक 108 पर पेनल्टी लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिए।

डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित रूप से जांच कर, उन्हें आवश्यक जानकारी भी दे। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव की निर्धारित तिथि से पूर्व अस्पताल में भर्ती करें। गर्भवती महिलाओं के परिजनों को भी जानकारी दे, जिससे वह समय पर अस्पताल ला सकेंगे। उन्होंने एमओआईसी को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं को सूचना दे तथा नियमित रूप से उनकी जांच करें, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रह सके। एएनएम, आंगनवाड़ी, आशा के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जानकारी दे। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि पाबौ, वीरोंखाल और सतपुली जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में निशुल्क वाहन भेजकर महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करवाएं।

वहीं बैठक में अवगत करवाया गया कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक 12 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु हुई है, जिसमें अधिकतर हाई रिस्क एनीमिया (रक्त की कमी) और दो गर्भवती महिलाओं की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static