भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 12:12 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इसी के चलते राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों तक भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

भूस्खलन के कारण 24 घंटों से यमुनोत्री हाईवे बंद 
जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण भूस्खलन के चलते 24 घंटों से यमुनोत्री हाईवे बंद है। 

देहरादून में बारिश के कहर से गई 7 लोगों की जान 
बता दें कि देहरादून में भारी बारिश के कहर से बुधवार को 7 लोगों की जान चली गई। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव से लेकर जिलाधिकारियों तक सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 

Nitika