पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए DM ने शासन को लिखा पत्र

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 06:06 PM (IST)

 

नैनीतालः कोविड कर्फ्यू से प्रभावित नैनीताल के पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को राहत एवं सहायता देने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल नेे इसके लिए शासन को पत्र भेजा है।

गर्ब्याल की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं सिंचाई सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य में कोविड कर्फ्यू एवं लॉकडाउन लगाया गया है, जो कि समय-समय बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण जनपद में समस्त व्यावसायिक गतिविधियां बन्द हैं। पर्यटन व्यवसाय पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। पर्यटन उद्योग से जुड़े कार्मिकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। समय-समय पर इनके द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की जा रही है।

फलस्वरूप उन्होंने राज्य सरकार से नाव चालकों, पैडिल बोडर् चालकों, अस्थाई दुकानदारों, रिक्शा, घोड़ा खच्चर, पर्यटन गाइड कार्मिकों एवं होम-स्टे संचालकों को गत वर्ष की भांति आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी ने सचिव सिंचाई से पंजीकृत नाव संचालकों का वार्ता वार्षिक पंजीकरण एवं लाईसेंस शुल्क माफ किए जाने का भी अनुरोध किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static