लोकसभा चुनाव 2019ः कांग्रेस के गढ़ में BJP की सेंधमारी, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 06:52 PM (IST)

हल्द्वानीः लोकसभा चुनावों को लेकर मतदान के लिए केवल 13 दिन का समय रह गया है। इसी के चलते चुनावों के लिए प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। वहीं हल्द्वानी और लालकुआं विधानसभा के ग्रामीण इलाकों और कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी और लालकुआं विधानसभा के ग्रामीण इलाकों से दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। चुनावों के मद्देनजर यह भाजपा की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अच्छे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि लोग यह समझ चुके हैं की देश का भविष्य मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है।

वहीं प्रचार-प्रसार के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के बिगड़े बोल सामने आ रहे हैं। उन्होंने नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत को 'इकलु बाहर' कह डाला। 'इकलु बाहर' का मतलब केला बंदर होता है, उनका कहने का मतलब यह था कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं और हरीश रावत अब अकेले पड़ गए हैं।

Nitika