प्रशासन के द्वारा लगातार चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों से वसूला जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 04:03 PM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट के द्वारा अवैध कब्जों को हटाने के आदेश के बाद से प्रशासन हरकत में आ गई है। सरकार के द्वारा ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय पर फिर से प्रशासन का डंडा चला है। 

व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध 
जानकारी के अनुसार, प्रशासन के द्वारा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में प्रशासन का डंडा चला लेकिन प्रशासन के द्वारा केवल छोटे व्यापारियों पर ही कार्रवाई की जा रही है। नगर में पालिका के द्वारा जगह-जगह बड़े स्तर पर अवैध अतिक्रमण किए गए है। इसके कारण यातायात संचालन में भी परेशानी होती है लेकिन पालिका को अपना अतिक्रमण दिखाई नहीं देता। पालिका ने नए बस अड्डे पर पार्किंग स्थल में निर्माण कार्य जारी किया हुआ है। इसके कारण वाहनों के खड़े होने के स्थान पर कई अनुचित सामग्री के ढेर लगाए गए हैं। पालिका के द्वारा किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी के द्वारा यह कहकर टाल दिया गया कि पालिका के अतिक्रमण को दूसरे चरण में देखा जाएगा। 

व्यापारियों से वसूला जुर्माना 
बता दें कि प्रशासन के द्वारा एक सप्ताह पहले 13 व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे। उनके द्वारा अतिक्रमण ना हटाए जाने पर व्यापारियों से 21 हजार 500 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। 
 

Nitika