विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्लास्टिक के बढ़ते दुष्परिणाम को लेकर हुई चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 06:11 PM (IST)

देहरादूनः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून के ओएनजीसी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में पर्यावरण पर प्लास्टिक के बढ़ते दुष्परिणाम को लेकर चर्चा की गई। इसमें राज्य के वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्लास्टिक मनुष्य के जीवन के साथ-साथ जीव-जन्तुओं को भी प्रभावित करता हैं। 
PunjabKesari
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक आत्म तत्व है और यह कभी नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है, यह केवल आम आदमी की सोच से बदलेगी। सरकार प्लास्टिक पर कार्रवाई को लेकर 31 जुलाई को राज्य और जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करेगी ताकि प्लास्टिक पर रोक लगाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static