कोरोना की चौथी लहर के चलते अलर्ट मोड पर उत्तराखंड, नैनीताल में मास्क न पहनने पर देना होगा जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 04:34 PM (IST)

 

नैनीतालः देश में कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए उत्तराखंड अलर्ट मोड में आ गया है। शासन के निर्देश पर नैनीताल जिले में गुरुवार से मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं मास्क नहीं पहनने पर 500 से 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सार्वजनिक जगहों व घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही थूकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी उप जिलाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और 500 से 1000 रुपए का जुर्माना भी वसूला जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करते हुए सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया था। इसके तत्काल बाद ही कई जिलों में एक बार फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Content Writer

Nitika