हल्द्वानी में खुला पहला महिला बैंक, महिलाएं होंगी अधिकारी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 05:26 PM (IST)

नैनीताल(तारा जोशी): उत्तराखंड सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कॉपरेटिव बैंक के अन्तर्गत हल्द्वानी में कुमाऊं का पहला बैंक में खुल गया है। राज्य सरकार की इस पहल को महिला बैंक कर्मचारी महिला सशक्तीकरण के लिए बेहतर मान रहे है। 

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना से महिलाएं सशक्त बनेंगी। महिला बैंक में स्टॉफ के साथ-साथ सभी अधिकारी भी महिलाएं होंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महिला प्रधान समाज है और लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं गांवों में रहती है। 

धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता द्वारा उत्तराखंड के सभी जिलों में मार्च तक महिला बैंक खोले जाएंगे।