कैलाश-मानसरोवर यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ लौटा पहला दल

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 04:09 PM (IST)

देहरादून: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह 18 दिन की यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ लौट आया। 12 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले इस दल में कुल 59 यात्री शामिल हैं, जिनमें 17 महिलाएं हैं। हालांकि, कैलाश-मानसरोवर तक 58 यात्री ही गए थे। एक यात्री स्वास्थ्य संंबंधी कारणों से रास्ते में ही रूक गया था। इस 59 सदस्यीय दल में 14 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, गुजरात, केरल, चंंडीगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना के यात्री शामिल हैं।

 

कैलाश-मानसरोवर की यात्रा करने के बाद यह दल बीती शाम गुंजी पहुंचा था। वहां से आज सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए सभी यात्रियों को पिथौरागढ़ की नैनी-सैनी हवाई पट्टी पर लाया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह में कुछ देर आराम करने के बाद सभी यात्री अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए, जहां वे शिवधाम जागेश्वर के दर्शनों को जाएंगे। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 जून को शुरू हुई थी, जो 30 सितम्बर तक चलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static