सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम में पहली बार बना मतदान केंद्र, साधु-संतों में दिखा उत्साह

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 12:31 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग की एक अनोखी पहल सामने आई है। उन्होंने पहली बार सबसे ऊंचाई पर स्थित चार धामों में से एक गंगोत्री धाम में पोलिंग बूथ बनाया। गंगोत्री धाम के साधु-संतों ने पहली बार अपने मतदान क प्रयोग किया। इसी के चलते साधु-संतों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था।

जानकारी के अनुसार, देश की पहली लोकसभा टिहरी में पड़ने वाले मतदान के लिए गंगोत्री धाम में मतदान केंद्र बनाया गया। धाम में गुरुवार सुबह से ही साधु-संत मतदाताओं ने बढ़-चढ़ मतदान में हिस्सा लिया। इसके साथ ही देश को एक संदेश देने का काम किया। वहीं गंगोत्री धाम की 45 वर्षीय साध्वी धर्मानिष्ठ गिरी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार मतदान का प्रयोग किया है। इसके साथ ही गंगोत्री धाम में मतदान करने का अनुभव अलग ही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की इस पहल का स्वागत किया।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पहली बार 3140 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम में मतदान केन्द्र बनाया। गंगोत्री धाम में 141 मतदाता थे, जो कि सभी साधु समाज से जुड़े हुए थे। इसमें 8 महिला साध्वी मतदाता भी शामिल थी।
 

Nitika