वन कर्मियों ने की सामूहिक इस्तीफे की पेशकश, उप प्रभागीय अधिकारी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 02:47 PM (IST)

हरिद्वारः हरिद्वार वन विभाग के 17 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की गई। इसके बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सामूहिक इस्तीफे का कारण 
वन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी द्वारा वन कर्मियों का उत्पीड़न बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला हरिद्वार रेंज का है, जहां पर अधिकारी सहित 17 कर्मचारियों ने उप प्रभागीय वन अधिकारी पर उत्पीड़न और हतोत्साहित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा पेश कर उप प्रभागीय वन अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की है। कर्मचारियों ने कार्रवाई ना होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। वहीं उप प्रभागीय वन अधिकारी ने कर्मचारियों के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसके साथ ही कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वन अधिकारी का कहना है कि उनके द्वारा कर्मचारियो को खनन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके चलते उन्हें खुद कार्रवाई की गई और सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की गई। 

बता दें कि उत्तराखंड के वन विभाग में से हरिद्वार का वन विभाग सबसे संवेदनशील जिला माना जाता है। इसी के चलते वन विभाग के साथ लग रही सीमाओं में अवैध खनन, वन्य जीव मानव संघर्ष और पेड़ों का अवैध पतन होने की शिकायत मिलती है। इसी के चलते यहां पर जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की जाती है।  
 

Nitika