BJP के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन, CM और पूर्व सीएम ने जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 10:47 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का रविवार देर शाम निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन का समाचार पाकर मन व्यथित और दुखी है। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Content Writer

Nitika