गणेश जोशी ने कहा- स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाई, हमारा लक्ष्य है देश को दिशा देना

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 05:08 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन एवं स्मरण करने का दिन है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जहां हमें आजादी दिलायी वहीं अब हमारा लक्ष्य है देश को नई दिशा देना। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 1947 से पहले सभी भारतीयों का लक्ष्य था देश को आजादी दिलाना। आज हमारा लक्ष्य है, विकास की गति को तेज करना और शासन व्यवस्था को कुशल और पारदर्शी बनाना। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 2014 से देश के विकास में गुणात्मक वृद्धि हुई है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए भारत की उम्मीदों और आशाओं की उड़ान को पंख दिए जा रहे हैं और पूरी दुनिया हमारी शक्ति और कूटनीति को सम्मान दे रही है। यह भारत के नवनिर्माण का नया युग है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे समाज का स्वरूप तय करने में युवाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। हमारे युवाओं की ऊर्जा खेल से लेकर विज्ञान तक और ज्ञान की खोज से लेकर सॉफ्ट स्किल तक कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा बिखेर रही है। हमारे युवाओं ने अभी राष्ट्रमंडल खेलों में भी दमखम दिखाया हैै। उन्होंने इस मौके पर पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।

दूसरी ओर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की ओर से भी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों डीएन मिश्रा, अमर सिंह, बूथा देवी, गीत कौर, रामरति, दलबीर सिंह, विजयनाथ, सरस्वती, शान्ति, प्रभुनाथ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयुष्मान योजना के अन्तर्गत काशीपुर स्थित चामुण्डा अस्पताल को प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. यशपाल रावत को श्रेष्ठ अस्पताल का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static