स्वाइन फ्लू से देहरादून में फ्रांसीसी नागरिक की मौत, अब तक 9 लोग गंवा चुके हैं मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 02:11 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार जारी है। एक के बाद एक मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहा है। स्वाइन फ्लू से मरनों वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल का है, जहां पर एक 72 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक की 7 जनवरी को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसी बीच उसे देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के क्रम में फ्रांसीसी नागरिक की मौत हो गई। फ्रांसीसी नागरिक की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं स्वाइन फ्लू से पीड़ित अन्य कई मरीज राज्य के भिन्न-भिन्न अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें कि स्वाइन फ्लू से अब तक 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी तके चलते स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही स्कूलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
 

Nitika