गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ हुए बंद, अब 6 महीनों तक मां गंगा मुखवा में करेंगी प्रवास

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 05:45 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट गुरुवार को अन्नकूट के अवसर पर बंद कर दिए गए हैं। इस बाद अब मां गंगा अगले 6 महीनों तक अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा में ही रहेंगी। 

जानकारी के अनुसार, मां गंगा का मुकुट अन्नकूट के अवसर पर उतार दिया गया। इसके साथ ही मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन और पूजा-अर्चना के साथ ही 12.30 बजे कपाट बंद कर दिए गए। वहीं कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली मुखवा को रवाना कर दिया गया। मां गंगा की डोली रात्रि विश्राम के लिए मुखवा के निकट चंडी मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मां गंगा की डोली भैयादूज के अवसर पर अपने शीतकालीन पड़ाव मुखवा स्थित गंगा मंदिर में विराजमान की जाएगी।

बता दें कि चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। केदरानाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 9 नवंबर को बंद होंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static