उत्तरकाशीः भूस्खलन के कारण पिछले 3 दिनों से बंद है गंगोत्री हाईवे, लोगों को हो रही परेशानी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 06:02 PM (IST)

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भूस्खलन के कारण पिछले 3 दिनों से गंगोत्री हाईवे बंद है।

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में धरासू के पास गंगोत्री हाईवे पर लगातार पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। इसी के चलते लोगों ने नदी के किनारे पैदल आवाजाही के लिए रास्ता बनाया हुआ है। इतना ही नहीं उत्तरकाशी आ रहे दर्जनों वाहन मैदानी क्षेत्रों से सब्जी, खाद्यान्न आदि आवश्यक सामान लेकर वहीं फंस गए हैं।

वहीं थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को बड़ेथी से बनचौरा, ब्रह्मखाल होते हुए उत्तरकाशी भेजा जा रहा है। ऐसे में वाहनों को लगभग 70-80 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static