उत्तराखंडः मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 12:23 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार करने वाले मामला सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से असंतुलित महिला के साथ कुछ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। 

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में कार में कुछ लड़के एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उठाकर ले गए। इस दौरान उन्होंने विरान जगह पर महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद सभी लड़के उस महिला को रास्ते मे फेंककर भाग गए। गुरुवार को आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और महिला को मोथरोवाला के पास सड़के किनारे गिरी पाया। महिला ने पुलिस को इशारों में सारा घटनाक्रम समझाया। 

बता दें कि आसपास के लोगों ने पास में रहने वाले लड़के से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लड़के महिला को गलत इरादे से उठाकर ले गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।  

Nitika