गीता ठाकुर ने ली BJP की सदस्यता, बंशीधर भगत ने पटका पहनाकर पार्टी में किया शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 11:21 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कांग्रेस शासित सरकार में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) रही गीता ठाकुर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई।

देहरादून स्थित बीजापुर सेफ हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सह प्रभारी रेखा वर्मा एवं प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्मुख पार्टी की सदस्यता ली।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गीता को भाजपा पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static