पैसे के लालच में लड़की ने लड़का बनकर की दो लड़कियों से शादी, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 04:53 PM (IST)

नैनीताल(तारा जोशी): लोगों में पैसे का लालच इतना बढ़ गया है कि कोई किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक हैरतअंगेज मामला हल्द्वानी का सामने आया है, जहां पैसों की लालच में लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों को अपने प्रेम के जाल में फसाकर शादी रचा ली। 

जानकारी के अनुसार, कृष्णा सेन नाम की लड़की उत्तर प्रदेश के धामपुर की रहने वाली है। इस लड़की ने 14 फरवरी 2014 को एम.ए पास एक लड़की को फेसबुक पर झूठी आईडी बनाकर अपने जाल में फसाकर शादी कर ली। इसके बार मई 2015 में कारोबार करने के बहाने से लड़की के परिवार वालों से 5 लाख रूपए लेकर कालाढूंगी चली गई। 

इसी तरह कालाढूंगी जाकर भी अपने दोस्त की बहन को प्रेम के जाल में फसाकर इससे भी शादी कर ली। कृष्णा सेन की पहली पत्नी ने उससे तलाक देने की बात कही। इस पर कृष्णा ने उससे मारपीट भी की और उस लड़की के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। 

बता दें कि अक्टूबर 2017 में लड़की ने हिम्मत करके काठगोदाम थाने में मामला दर्ज करवाया। उसके बाद से पुलिस आरोपी कृष्णा सेन की तलाश कर रही थी। पीड़ित लड़की ने बताया कि पैसों की लालच में कृष्णा सेन ने उसके और उसके परिवार वालों को धोखा दिया है।

कृष्णा सेन अपनी पहली पत्नी से मिलने हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कृष्णा सेन का मेडिकल होने के बाद लड़की होने की पुष्टि की है। उसके खिलाफ भिन्न-भिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।