दिल्ली में मिली चमोली से 5 महीने से लापता किशोरी

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 10:42 AM (IST)

 

गोपेश्वरः चमोली जिले के घाट क्षेत्र के एक गांव से पिछले 5 महीने से लापता एक किशोरी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवा लिया गया। किशोरी को वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश भी की गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फारखेत गांव से 19 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी, जिसका पता गुरुवार को दिल्ली के मालवीय नगर में चला। चमोली पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक महिला सहित 2 अपहरणकर्ता उसे वेश्यावृत्ति में जाने को मजबूर कर रहे थे। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

वहीं आरोपियों में से एक वीरेंद्र सिंह चमोली जिले के जखनी गांव का है और जबकि दूसरी आरोपी जेनिफर फर्नान्डिस शेख सराय (मालवीय नगर) की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। किशोरी को मुक्त कराने वाली टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक जगमोहन ने किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static