CM का बयान, किसानों का ऋण माफ नहीं कर पाएगी सरकार

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 12:38 PM (IST)

रुड़की: नगर में आयोजित किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का कृषि ऋण माफ नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों पर 11 हजार करोड़ रुपए का ऋण है और राज्य की आमदनी 17 हजार करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि ऋण माफ करने से राज्य की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उत्तराखंड में कृषि के विस्तार की सम्भावना कम है। इसलिए कृषि में आधुनिकता का इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा। प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की उन्नति हुई है। कांग्रेस सरकार में 20 हजार किसान प्रतिवर्ष आत्महत्या कर रहे थे, अब किसान खुशहाल हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री रेखा आर्य, प्रदेश संगठन मंत्री संजय व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री गजेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह व प्रमोद चौधरी ने सामूहिक माला से अतिथियों का स्वागत किया।