खबर का असर, दिल्ली दंगे में मृतक के घर पहुंची सरकारी मदद

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2020 - 11:01 AM (IST)

 

पौड़ी गढ़वालः पंजाब केसरी के द्वारा दिल्ली दंगे में मृतक पौड़ी गढ़वाल के युवक दिलबर नेगी के परिजनों की बदहाली की खबर चलाई गई। इसके बाद परिजनों के घर सरकार की मदद पहुंची।

पंजाब केसरी के द्वारा खबर चलाने के बाद स्वयं स्थानीय विधायक और राज्य में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संज्ञान लिया। साथ ही जल्द से जल्द 5,000,00 की सहायता राशि लेकर दिलबर नेगी के गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली दंगे में मृतक दिलबर नेगी के माता-पिता को यह चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार दिलबर नेगी के किसी एक भाई को सरकारी नौकरी भी देगी। ग्रामीणों ने अपने विधायक के इस प्रयास की सराहना की।

बता दें कि दिल्ली दंगे में मृतक के परिजनों के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। बीमार दिलबर नेगी के पिता अपनी दवाइयों का खर्चा भी नहीं उठा पा रहे थे। इकलौते कमाने वाले बेटे के जाने से परिवार के आगे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था।
 

Nitika