कोरोना वायरसः सरकार ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने का किया आग्रह लेकिन...

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2020 - 05:24 PM (IST)

 

उत्तरकाशीः राज्य सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को कोरोना वायरस की एडवाइजरी को देखते हुए हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया है। इसके विपरीत जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी हड़ताल वापस लेने के मूड में नहीं है। साथ ही आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

हड़ताली कर्मचारियों की मानें तो जब तक राज्य सरकार पदोन्नति में आरक्षण समाप्त नहीं करती है तब तक कर्मचारी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। ऐसे में राज्य में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार के आगे एक चुनौती खड़ी हो गई है। जिले के सीएमओ ने भी कहा कि सरकार अगर कोरोना वायरस की महामारी से लोगों को बचाना चाहती है तो सरकार को हड़ताली कर्मचारियों की मांग जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।

वहीं जिलाधिकारी आशीष चौहान ने भी बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जिले में पुख्ता तैयारियां की गई हैं। जिला अस्पताल और अन्य जगह आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जिले में मास्क, सैनिटाइजर और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे हर संभव स्थिति से बचा जा सके। डीएम ने भी हड़ताली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

बता दें कि एक तरफ जहां सरकार पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने को लेकर हड़ताली कर्मचारियों से परेशान है तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस की महामारी से सरकार की नींद उड़ी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static