खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली नई खेल नीति लाएगी उत्तराखंड सरकार

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 02:05 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनका स्मरण किया और खेल दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली नई खेल नीति लाएगी।
PunjabKesari
पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन' को हरी झंडी दिखाई और दौड़ में प्रतिभाग किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। धामी ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का स्मरण करते हुए खेल दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी, जिसमें खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलें।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोट्र्समैन शिप होनी चाहिए। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढ़ते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। उत्साह है तो ऊर्जा है।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static