राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रों की दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 11:19 AM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने नवरात्र, चैत्र प्रतिपदा व नव सम्वत्सर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्र, शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के 9 रूपों की उपासना का पर्व है। चैत्र नवरात्र आत्मशुद्धि का आधार माना गया है। मां, सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करे। इस शुभ अवसर पर कृष्ण कांत पॉल ने प्रदेशवासियों को समाज में महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उन्हें आगे बढने के लिए अवसर उपलब्ध करवाने का संकल्प लेने के लिए कहा। 

नववर्ष विक्रमी सम्वत् की भी राज्य के लोगों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि विक्रमी नववर्ष में राष्ट्रीय उत्सव के दर्शन होते हैं। इस समय प्रकृति, नव से सुसज्जित रहती है और चारों ओर उल्लास का वातावरण रहता है। नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रसन्नता और खुशहाली लाए।

Punjab Kesari