राज्यपाल ने उत्तराखंड वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 10:03 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने देशवासियों तथा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। देश में कोरोना महामारी के संक्रमण से संबंधित सावधानियों के कारण इस वर्ष राजभवन में शाम को ‘एट होम' कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

राज्यपाल ने सीमा पर एवं आंतरिक सुरक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर शहीदों के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। राज्यपाल ने राज्य आंदोलनकारियों को भी नमन किया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आजादी के सात दशकों के बाद भारत विश्व में एक मजबूत देश के रूप में अपना स्थान बना रहा है। देश ने अनेक चुनौतियों का समाना करते हुए भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा एवं सफलतम लोकतंत्र है।
 

Nitika