राज्यपाल ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक, कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को दें शांति

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 10:25 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाकर वापस लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने और पायलट, सह-पायलट सहित 3 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक 
जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की हैं। 

अजय भट्ट ने सहायता की घोषणा को बताया उचित कदम 
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट, सह पायलट और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए की सहायता की घोषणा को उचित कदम बताया।

Nitika