राज्यपाल ने वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी ‘वसंतोत्सव’ का किया उद्घाटन, फूलों की 150 प्रजातियों को किया प्रदर्शित

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 04:51 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी ‘वसंतोत्सव’ का राजभवन के उद्यान में शनिवार को आगाज हुआ। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आधिकारिक तौर पर उत्सव का उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार, राज्यापाल ने प्रदर्शनी के लिए विशेष डाक टिकट भी जारी किया, जिसमें उत्तराखंड के स्थानीय अकरकरा फूल को प्रर्दिशत किया गया है। माना जाता है कि इस फूल में औषधीय गुण होते हैं। प्रदर्शनी में फूलों की 150 प्रजातियों को प्रर्दिशत किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें ग्रामोद्योग उत्पादों और हथकरघा से बने सामानों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

वहीं राज्यपाल ने उन दिव्यांग बच्चों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए, जिन्होंने प्रदर्शनी के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। बता दें कि बेबी रानी मोर्य ने कहा कि वसंतोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित करना और उनकी उपज को बढ़ावा देना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static