महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे कोश्यारी, बाबा बद्री-केदार के किए दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 03:03 PM (IST)

चमोलीः महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शनिवार सुबह भगवान केदारनाथ के धाम पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, कोश्यारी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा एवं जलाभिषेक किया। इसके साथ ही मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद और माला भेंट की। इसके बाद वह ध्यान गुफा में भी पहुंचे। राज्यपाल ने हवाई मार्ग से बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। वहीं बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बाबा बद्री के दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद वह दर्शन के लिए मंदिर में गए। मंदिर समिति द्वारा उनको अंगवस्त्र और भगवान बद्रीनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। उन्होंने बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भी मुलाकात की।
PunjabKesari
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में कोश्यारी का स्वागत किया। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड में 4 दिवसीय दौरे पर आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static